FAQ — अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

वापस जाएं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आपके सामान्य प्रश्नों के उत्तर यहाँ मिलेंगे

समस्या कैसे दर्ज करें?
अपने नजदीकी जनसाथी केंद्र पर जाएं। वहाँ केंद्र कर्मचारी आपका पंजीकरण करेंगे और आपको Login ID तथा Password देंगे। उसके बाद आप ऑनलाइन समस्या दर्ज कर सकते हैं।
समस्या का समाधान कितने दिन में होगा?
सामान्यतः 3 से 7 कार्य दिवसों में समस्या का समाधान किया जाता है। जटिल मामलों में अधिकतम 30 दिन लग सकते हैं।
समस्या की स्थिति कैसे देखें?
होम पेज पर "स्थिति जानें" सेक्शन में अपना समस्या ID दर्ज करें। आप अपने Login से भी स्थिति देख सकते हैं।
Login ID और Password भूल गए?
अपने नजदीकी जनसाथी केंद्र पर जाएं। वे आपकी पहचान सत्यापित करके नया Login ID और Password देंगे।
कौन से विभागों की समस्या दर्ज कर सकते हैं?
जल विभाग, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सड़क, राशन और न्याय विभाग की समस्याें दर्ज की जा सकती हैं।
क्या समस्या दर्ज करना मुफ्त है?
हाँ, जनसाथी पोर्टल पर समस्या दर्ज करना बिल्कुल मुफ्त है। किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।
जनसाथी केंद्र कहाँ मिलेगा?
देशभर में 1,200+ जनसाथी केंद्र उपलब्ध हैं। आप हमारे हेल्पलाइन नंबर 1800-111-5555 पर कॉल करके नजदीकी केंद्र की जानकारी पा सकते हैं।
क्या मेरी जानकारी सुरक्षित है?
हाँ, आपकी सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है। हम किसी के साथ आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करते।